…. तो प्रदेश में हर हार के लिए हरीश रावत ही हैं जिम्मेदार




नवीन चौहान
उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता के साथ साख भी गवाई थी। स्वयं मुख्यमंत्री होते हुए हरीश रावत दो सीटों से चुनाव हारे थे। विधानसभा चुनाव में हार का टीकरा कांग्रेस के नेताओं ने हरीश रावत के सिर फोड़ दिया था। लेकिन अभी भी हार की टीस कांग्रेस की नहीं निकल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिर से अपनी फेसबुक पेज पर अपना दुख ब्यां किया।
उन्होंने लिखा कि राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीटों में कांग्रेस की चुनावी हार के लिए मैं उत्तरदायी हूं। मेरे दोस्त भी ये कहते थकते नहीं हैं और मैंने भी इसको सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इस बार कर्णप्रयाग से एक नई जानकारी सामने आयी है कि थराली का उपचुनाव भी कांग्रेस, घाट में हुई मेरी आम जनसभा के कारण हार गई, तो इसका अर्थ है कि अब मुझे उत्तराखंड में 60 सीटों की चुनावी हार के लिए ज़िम्मेदार माना जाना चाहिए। इस नई खोज के लिए मैं, कांग्रेसजनों विशेष तौर पर चमोली के कांग्रेसजनों को बहुत धन्यवाद देता हूं।
यह था मामला
मई—2018 में उप चुनाव हुआ था। जिसमें थराली विधानसभा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रो जीतराम को 1981 मतो से पराजित किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को 25737 वोट मिले थे। विदित हो कि विधायक मगनलाल शाह की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण थराली विधानसभा की सीट पर उप चुनाव हुआ था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *