विधानमंडल की बैठक से नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा दिये जाने के बाद अब भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा। यह बैठक प्रदेश मुख्यालय में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर भी देहरादून पहुंच गए हैं।
केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा।
विधानमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी प्रदेश मुख्यालय में बैठक के लिए पहुंच गए हैं। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हो गया है। अब देखना यही है कि विधानमंडल की बैठक में किसका नाम सामने आता है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर सर्मथक जुटे हैं, यही हाल धनसिंह रावत के आवास पर भी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *