शिमला: पीएम द्वारा जनता में जोश भरने के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल बुधवार (3 मई) को दो दिवसीय दौरे पर पालमपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो पार्टी और संगठन से जुड़े नेताओं के पेंच कास सकते है। इस दौरान वो रिटायर्ड नौकरशाहों और अन्य अधिकारियों से भेट कर राजनैतिक हालात और संभवनाओं पर चर्चा भी करेंगे। जानकारों की माने तो इस बैठक में सबसे ज्यादा फोकस कांग्रेस की कमजोर कड़ी और जोड़ तोड़ की सभावना तलाश करने के अलावा अपनी मजबूत और कमजोर कड़ी की तलाश करना है। जिससे मैदान जाने के पहले उन कमियों को रफू कर लिया जाए।
मीटिंग के पहले दिन वर्तमान विधायकों और सांसदों के साथ साथ सातों मोर्चो के अध्यक्षों और प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, सभी महामंत्रियों के साथ अलग अलग मीटिंग करेंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड नौकरशाहों, इंजिनियर, डॉक्टर्स समेत बुद्धजीवियों से मिलकर हिमाचल की सम्भवनाये और चुनौतियों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे संघ के पधिकारियों से मिलेंगे। इस मीटिंग को सबसे अहम माना जा रहा है, क्यूंकि इस दौरान संघ की और से अमित शाह को विधानसभा क्षेत्रवार फीडबैक दिया जाएगा। यही फीडबैक आगे टिकट बंटवारे से लेकर अन्य जिम्मेदारियां तय करने में अहम होंगी। दूसरे दिन अमित शाह सभी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर संबोधित करेंगे।