नर सेवा ही नारायण सेवा है: सरदार परमजीत सिंह




 हरिद्वार। शिक्षा व चिकित्सा को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति रजि. ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली छात्राओं व महिलाओं को पुरस्कृत कर समाज में उत्तम स्तर पर जीवन जीने की शपथ दिलायी। पिछले दो वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में सफल प्रयास कर रही संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने बैरागी कैम्प के शिक्षा केन्द्र पर शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं व सिलाई सीखकर अपने घर में सहयोग प्रदान करने वाली झुग्गी-झोपड़ी मंे अपना जीवन जीकर अपने परिवार को सफल करने के प्रयास से जुटी महिलाओं का शिक्षा व सिलाई केन्द्र पर प्रभारियों द्वारा प्रतियोगिता कर उच्च स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं व छात्राओं को कला, सिलाई, पढ़ाई में अच्छा स्थान मिलने पर संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व महामंत्री सरदार परमजीत सिंह ने बधाई देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि हमारी संस्था बिना किसी स्वार्थ के व बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं के बल पर समाज के उन लोगांे की सहायता करने का कार्य कर रही है जिसे वास्तव में जरूरत है। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज को शिक्षा व चिकित्सा की बहुत जरूरत है तो वह उस कार्य में पिछले दो वर्षो से लगे हैं। समय-समय पर अस्पतालों में दवाई व फल वितरण, सर्दियों में गरीब बच्चों व बुजुर्गो को गर्म वस्त्र, कम्बल तो शिक्षा के क्षेत्र मंें झोपड़ियों मंे निवास करने वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री व महिलाओं की सिलाई का सामान मुहैया कराकर सभी को समान स्तर पर लाने की मुहिम जारी कर रखी है। इस अवसर पर बैरागी कैम्प के शिक्षा केन्द्र पर सिलाई में अच्छा कार्य करने पर कु. हेमलता पुत्री अशोक कुमार, कु. लता, कीर्ति, नीतू, अंजलि, आंचल निषाद, कु. आरती, मनीषा, स्वाति, निधि, गीता, नयना आदि छात्राओं व महिलाओं को शिव शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पार्थ सारथी, अमित ठाकुर, राजीव कुमार, संजय सैनी, अमित काम्बोज, मनीष काम्बोज, नीरज प्रेमी, आदित्य शर्मा, प्रमोद गिरि आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *