मदर डेरी के डिस्ट्रीब्यूटर को बट मारकर किया घायल, लूटे 1.50 लाख




नोएडा। मदर डेरी के डिस्ट्रीब्यूटर से रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने डेड़ लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाइक से आए थे। विरोध करने पर डिस्ट्रीब्यूट के सिर पर भारी चीज से वार उसे घायल कर दिया। बहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
कलेक्शन कर लौट रहा था डिस्ट्रीब्यूटर
पीडिèत ओमकार चौहान मेरठ के मोदीपुर का रहने वाला है। वह सुबह यहा कलेक्शन करने आया था। उसके पास डेड़ लाख रुपए थे। यहा से लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर-४५ के पास बाइक सवार बदमाशों ने अकेला पाकर उसे रोक लिया। लूट करने लगे।
विरोध करने पर मारी बट
पीड़ित ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर बट से हमला किया। इसके बाद ओमकार जमीन पर गिर गए। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश उसने पैसों का भरा बैग लूटक फरार हो गए। बताया गया कि इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी।
राहगीरों ने किया पुलिस को फोन
जिस जगह यह घटना हुई। वहां सुबह से शाम काफी भीड़ होती है। ऐसे में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। बताया गया कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सदरपुर गांव की ओर भाग गए। पुलिस उस क्षेत्र में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि फुटेज से जानकारी मिल सके।
किसी करीबी का हो सकता है हाथ
कोतवाली सेक्टर-३९ प्रभारी बीआर जेदी ने बताया कि लूट की वारदात को रैकी करने के बाद अंजाम दिया गया। इसमें किसी करीबी द्वारा मुखबरी की गई है। फिलहाल परिजनों क अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *