राहुल गांधी बोले- PM किसान विरोधी, नहीं तो किसानों का कर्ज माफ करते




सहारनपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान सहारनपुर में भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा।। उन्होंने कहा, मोदी जहां जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं। राहुल ने यहां खाट पंचायत भी की। खाट पंचायत सभा में राहुल ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को किसान विरोधी बताया।

कांग्रेस यात्रा पर सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी ने गागलहेड़ी स्थित पशु मंडी मैदान में खाट पंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा, ‘मोदी सरकार ने 15 उद्योगपतियों का दस हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया है। किसानों की दुर्दशा उन्हें दिखाई नहीं देती है। प्रधानमंत्री अगर किसानों का कर्ज माफ कर देते तो आज यूपी का किसान खुशहाल होता। नरेंद्र मोदी झूठे वायदे कर देश की जनता को धोखा दे रहे हैं।’ अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस को समाज जोड़ने वाली पार्टी बताया। राहुल के निशाने पर तमाम विपक्षी पार्टियां रहीं। उन्होंने सपा, बसपा और बीजेपी को किसानों को बर्बाद करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ करने और बिजली के बिल हाफ करने के लिये।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *