सचिवालय में 17 नौकरशाहों में फेरबदल




देहरादून। सरकार ने आखिरकार सचिवालय में बहुप्रतीक्षित तबादलों के आदेश कर दिए। 17 नौकरशाहों को इधर से उधर किया है। मुख्य सचिव एस रामास्वामी से उच्च शिक्षा, केंद्रीय पोषित योजनाएं और कार्यक्रम क्रियान्वयन वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह से माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा हटा दी है, जबकि उच्च शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा में अब सचिव ही रहेंगे। यह जिम्मेदारी कुछ दिनों से चंद्रशेखर भट्ट निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कद और बढ़ गया है, उन्हें लोक निर्माण विभाग और राज्य संपत्ति का जिम्मा भी सौंपा है। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्हें कार्मिक, सतर्कता, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल  विकास का अतिरिक्त जिम्मा दिया है।
प्रमुख सचिव मनीषा पंवार को उद्योग और डा. उमाकांत पंवार को केंद्रीय पोषित योजनाएं, कार्यक्रम क्रियान्वयन, जलागम, खेल, परिवहन आयुक्त व परिवहन तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम बनाया है। प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन से जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम हटाकर खनन एवं पुनर्गठन विभाग दिया है। सचिव डा. भूपिंदर कौर से सचिव राज्यपाल, महिला सशक्तिकरण, एवं बाल विकास, समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, अध्यक्ष बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम एवं अध्यक्ष अल्प संख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम वापस ले लिया है।

सचिव अमित नेगी को गोपन, गन्ना-चीनी उद्योग और आयुक्त कर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल से राज्य संपत्ति, परिवहन तथा आयुक्त परिवहन वापस लेकर समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, अध्यक्ष बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम और अध्यक्ष अल्प संख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम दिया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम को पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद एवं धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग से नवाजा है।
सचिव विनोद शर्मा से गन्ना-चीनी वापस ले लिया है और सचिव प्रोटोकॉल व उच्च शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व दिया है। प्रभारी सचिव शैलेश बगोली से पर्यटन, खनन, प्रोटोकाल, संस्कृति व धर्मस्व, खेल एवं युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद वापस लेकर आवास, आयुक्त आवास, मुख्य प्रशासन उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण विभाग दिए हैं। डी सेंथिल पांडियन को कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अरविंद सिंह ह्यांकी से लोनिवि, गोपन, कार्मिक, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा तथा लोक शिकायत हटाते हुए वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी सौंपी है। उषा शुक्ला से पुनर्गठन वापस लेकर संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *