सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जवानों की बहादुरी को मिला सम्मान




नई दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सेना की विशेष इकाई 4 और 9 पैरा के 19 सैनिकों को कीर्ति चक्र सहित वीरता पदकों से सम्मानित किया गया। इस ऑपरेशन में शामिल कमांडिंग अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लांचिंग पैड पर हमला करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले 4 पैरा के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि कीर्ति चक्र शांति काल के दौरान दूसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है।

प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
इनके अलावा गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। 9 पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल कपिल यादव और चौथे पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा पदक प्रदान किया गया। गौरतलब है कि यह पदक युद्ध के दौरान विशिष्ट सेवा पदक के बराबर मन जाता है। यह शांति काल के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। पैरा 4 और 9 इकाइयों के पांच सैनिकों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया। जबकि 13 अन्य जवानों को सेना पदक प्राप्त हुआ।

 

फोटो— प्रतीकात्मक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *