साइकिल के कैरियर पर बैठने को तैयार राहुल: संबित पात्रा




मेरठ. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गांधी नाम के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ नेहरू परिवार ने किया। कांग्रेस केवल नोटों पर छपे गांधी से प्यार करती है। ये बातें उन्‍होंने शनिवार को मेरठ में परिवर्तन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस केवल नोट पर छपे गांधी से प्यार करती है। कांग्रेस ने आज तक गांधी दर्शन से कभी प्यार नहीं किया। गांधी दर्शन से प्यार करने का सिलसिला केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ने शुरू किया है। माहत्मा गांधी से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है, कांग्रेस ने गांधी की आत्मा के साथ चोरी की है। खादी के कलेंडर पर हो रहे विवाद पर उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे पिता हैं। उनके सपनों के भारत को साकार करने का हमने निश्चय किया है। गांधी के जन-जन तक गांधी पहुंचाने के सपने को पूरा किया जा रहा है। पहले खादी 7 प्रतिशत तक बिकती थी अब यह पिछले ढाई सालों में बढ़कर यह 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
  कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्‍होंने कहा कि अब तक वह नारा लगा रहे थे कि 27 साल यूपी बेहाल। वहीं, राहुल गांधी अब उस साइकिल के कैरियर पर बैठने को तैयार हैं।  राहुल गांधी अखिलेश से कह रहे हैं कि उनके करियर का सवाल है, इसलिए अपनी साइकिल के कैरियर पर ही बैठा लो।
उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसा बीजेपी में ही संभव है, जहां छोटे कार्यकर्ता का भी बड़े बुजुर्ग सम्मान करते हैं। सवाल सत्ता परिवर्तन का नहीं है, यहां सवाल है लोकतंत्र को जीवंत कौन करेगा। संबित पात्रा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या मुलायम सिंह यादव ये बता सकते हैं कि क्या उनकी पार्टी का कोई आम कार्यकर्ता सपा सरकार में सीएम बन सकता है? यदि नहीं तो फिर क्यों वह समाज की चिंता करने की बात कहते हैं? उन्हें समाज की नहीं अपने परिवार की चिंता है।
नोट बंदी पर उन्‍होंने कहा कि उन लोगों को चिंता हो रही है जो अब तक आनंद कर रहे थे। नोटबंदी पर संबित पात्रा ने मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को साकार करने में जुटे हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *