डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम व उल्लासपूर्वक मनाया गया 72वाँ गणतंत्र दिवस





गगन नामदेव

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में 26 जनवरी 2021 को भारत का 72वाँ गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेवा से रिटायर्ड फ्लाइंग आॅफिसर राजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डाॅ दिनेश सिंह ने सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में डीएवी प्रांगण की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। तिरंगे झंडे को मान प्रणाम किया गया। संयुक्त रूप से राष्ट्रगान गुंजायमान हुआ। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी।
ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना से सेवा निवृत्त राजेन्द्र पाल सिंह ने अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होनें कहा कि हमारे संविधान ने ही समूचे भारत को एक सूत्र में पिरोकर रखा है। भारत के सैन्य, पराक्रम और शौर्य का लोहा पूरा विश्व मानता है। विश्व के कुछ देश भारत को एक गरीब देश के रूप ही जानते थे। लेकिन आज पूरा विश्व उसी भारतवर्ष को विश्व गुरू के रूप देख रहा है। इन सभी के लिए हमारी राष्ट्रभक्ति, हमारे देश के वीर जवानों की पैनी दृष्टि, तत्परता, देश की सुरक्षा हेतु संग्रहित किए गए विमान, मिसाइल तथा अन्य सुरक्षा उपकरण के साथ-साथ कुशल नेतृत्व है।
डाॅ दिनेश सिंह ने कहा कि डीएवी स्कूल श्रेष्ठ नागरिक बनाकर भारत देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है। शिक्षक ही बच्चों के भविष्य का निर्माण करते है। शिक्षित बच्चे आगे चलकर डाॅक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, सैनिक और तमाम विद्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाते है तथा विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवांवित करते है। गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा को आत्मसात करने का संकल्प दिवस है। सभी भारतीय नागरिकों को भारतीय संविधान के अनुसार ही अपने कर्तव्यों का प्रति पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति भी है। स्कूल की ओर से दिए गए सम्मान पर उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रवेश करते ही मुझे अपना बचपन याद आ गया। उन्होनें विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होनें इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विद्यालय के कक्षा पांच के विद्यार्थी चैतन्य नेगी ने एक सुन्दर गीत प्रस्तुत कर शुभारम्भ किया। उसके बाद कक्षा पांच की ही छात्रा अनवि तथा कक्षा 9 की छात्रा उदिति दुबे ने अत्यंत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियाँ बटोरी। कक्षा 7 के छात्र आदित्य आर्य ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। तत्पश्चात् विद्यालय की वाणिज्य विभाग की प्रमुख डाॅ0 मंजीत कौर ने अपने साथी शिक्षकों के साथ वाणिज्य सार संग्रह के 11वें संस्करण के विमोचन हेतु मुख्य अतिथियों, विद्यालय प्रमुख मनोज कुमार कपिल, पर्यवेक्षिका श्रीमती कुसुम बाला त्यागी एवं सुश्री हेमलता पाण्डेय को आमंत्रित किया। विद्यालय में प्रतिवर्ष वाणिज्य सार संग्रह का विमोचन इसी दिन किया जाता है तथा वाणिज्य विद्यार्थी देश में होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियों को पूरे वर्ष की मेहनत से इसे तैयार करते हैं तथा इसका संग्रहण अन्य विद्यार्थियों के प्रयोग हेतु विद्यालय लाइब्रेरी में किया जाता है। तदुपरान्त विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती अर्चना तलेगाँवकर ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत द्वारा सभी की आँखों का नम कर दिया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अंशु साहनी ने गणतंत्र की महत्ता को बताते हुए अपने विचार बड़ी ही सुन्दरता से प्रस्तुत किए। मंच संचालन श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवं श्रीमती अनीता स्नातिका ने किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी । उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर देशप्रेम की अनूठी भावना हम सभी के मन में होती है। गणतंत्र का अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि देश में देश के लोगों के लिए, देश के लोगों द्वारा बनाई गई व्यवस्था हैं । हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान हैं। इस दिन हमें अपने सारे स्वतंत्रता सेनानी भी याद आते हैं जिनके बलिदानों के बिना यह दिन आना असम्भव था। हमारा देश विभिन्नताओं से भरा है ‘कोस-कोस पर बदले पानी चार कोस में वाणी’ किन्तु उसके बावजूद भी हमारा भारत एक है- एक भारत श्रेष्ठ भारत, अक्षुण्य भारत। इन सभी के लिए हम शिक्षकों की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है तथा हमें अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए विद्यार्थियों में निहित गुणों को पहचान कर उनमें निखार लाना होगा जिससे हमारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सके। हम अपने बच्चों के कौशल को निखारने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगें। स्टार्टअप इंडिया के आह्वाहन वोकल फोर लोकल को सफल बनाना है। एक बेहतर कार्यक्रम की प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया तथा कहा कि इतने कम समय में बच्चों एवं शिक्षकों ने अपनी मेहनत से अति सुन्दर एवं अविस्मरणीय रहने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। अपने उद्बोधन की समाप्ति पर उन्होनें कहा कि-
दुनिया सलामी देगी कदमों में आसमान होगा
निश्चय ही दोस्तों फिर से विश्व गुरू हमारा हिन्दुस्तान होगा।

मंच संचालिका श्रीमती प्रिया भिण्डर ने मुख्य अतिथियों सहित सभी उपस्थित जनों का हार्दिक धन्यवाद दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *