नवीन चौहान, हरिद्वार। नाबालिग बेटी ने अपनी मां की हरकतों और गल काम के लिये मजबूर करने से आजिज आकर नींद में ही पाठल से हत्या कर दी। बेटी ने मां के सिर में कई वार किये। जिस्मफरोशी के दलदल में फंसी मां अपनी बेटी को गलत काम करने के लिये मजबूर करती थी। नाबालिग बेटी का दो बार सौंदा भी किया गया। बेटी इस बात से बहुत दुखी थी। हालांकि कम पढ़ी लिखी होने के बावजूद बेटी को गलत काम मंजूर नहीं था। पुलिस हिरासत में आई नाबालिग बेटी ने कई चौकाने वाले खुलासे किये। इसी के साथ कनखल पुलिस ने किरण हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
18 सितंबर 2018 को कनखल जगजीतपुर के आनंद धाम कालोनी में एक बंद कमरे में एक महिला की हत्या होने की सूचना ने शहर में सनसनी फैला दी थी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल स्वप्न किशोर सिंह, एसओ ओमकांत भूषण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला की शिनाख्त किरण पत्नी चंद्रपाल के रूप में हुई। किरण पूर्ण में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई थी। किरण की हत्या किसने की और क्यो की ये सवाल पुलिस को उलझा रहा था। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिये तेज तर्रार उप निरीक्षक अनुज सिंह को लगाया और पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस हत्याकांड के तार को जोड़ने में लग गई और किरण के पति और बच्चों तक पहुंची। बच्चों से पूछताछ की गई तो हत्याकांड की कड़िया मिलती चली गई। किरण की नाबालिग बेटी ने जो खुलासे किये वो बेहद ही भावुक करने वाले थे। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने ही मां की हत्या की है। उसकी मां उसको गलत काम करने के लिये विवश करती थी।
नाबालिग बेटी को दो बार बेचा
नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने दो बार बेचने का प्रयास किया। एक बार तीस हजार में तो दूसरी बार 40 हजार में। जिस आदमी ने उसकी मां को 40 हजार दिये उसने मेरे साथ गलत काम किया। पुलिस अब इस गलत कार्य करने वाले आदमी की तलाश में जुट गई है।



