पंचायत महाकुंभ में लगे पंचायत मंत्री अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे,जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान
प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय के एक विवादित बयान से प्रदेश से आये हजारों की संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि भड़क उठे। सैंकड़ों की संख्या में आये जनप्रतिनिधियों ने नाराज होकर अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। नाराज लोग कार्यक्रम स्थल से वापिस जाने लगे। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने लोगों को मनाने का प्रयास किया। अपनी बात पर सफाई दी पर कुछ जनप्रतिनिधियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद कार्यक्रम शुरू हो पाया।

गुरूवार की सुबह 11 बजे हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप पर प्रदेश के 13 जनपदों से पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। मालवीय द्वीप पर मंच सजाया गया। जनप्रतिनिधियों के कुर्सियां सजाई गई। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय मंच पर पहुंच गये। इसी दौरान मंच के सामने काफी देर से बैठे गैर जनपदो के पंचायत के प्रतिनिधि पानी की मांग करने लगे। जनप्रतिनिधियों को पानी की मांग करता देख अचानक पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय मंच पर माइक के सामने पहुंच गये। उन्होंने माइक पर जनप्रतिनिधियों को नसीहत देनी शुरू कर दी। अरविंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सपा बसपा को  हटाकर कर हम सरकार में आये है। प्रधान विधायक मंत्री बनना आसान हैं पर इंसान बनना मुश्किल हैं। आप सभी इंसान बनों और धैर्य रखो। उन्होंने कहा कि अगर दो घंटे पानी नहीं मिलेगा तो कोई मर नहीं जाओंगे। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय की इस नसीहत पर मंच के सामने बैठे जनप्रतिनिधि बुरी तरह नाराज हो गये। लोगों ने अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। लोगों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर अरविंद पांडेय को माइक पर आना पड़ा। उन्होंने फिर लोगों को समझाना शुरू किया। कहा कि वह प्रदेशों की पंचायत के विकास कार्यो में सुधार लाने और गांवों का उद्वार करने के लिये आये है। हम सब जनप्रतिनिधियों की बात को ध्यान से सुनने और उनको अमल में लायेंगे। आप सभी कार्यक्रम को संपन्न कराने में सहयोग करें। जिसके बाद काफी लोग शांत होकर बैठ गये। जबकि उत्तरकाशी और कुछ पहाड़ के गांव के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।IMG_20171116_133201
घर बुलाकर किया अपमान
पंचायत महाकुंभ कार्यक्रम का बहिष्कार करने वालों में प्रधान संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार व नैनीताल के जिलाध्यक्ष कुंदन बोरा महामंत्री रितेश जोशी समेत कई लोग शामिल रहे। रूपेश चौहान, वासुदेव भटट, जगपाल नेगी, रितेश जोशी जगपाल नेगी, सतीश जोशी माया त्रिपाठी, सुरजीत बोरा, प्रकाश चंद्र समेत सैंकड़ों लोगों ने पंचायत मंत्री अरविंद पांडेय के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अरविंद पांडेय ने प्रदेश की जनता को बुलाकर उनका अपमान किया है। इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिये था।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *