मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले नो पेंडेंसी सरकार अब जनता के द्वार





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में नो पेंडेंसी सरकार होगी। जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। जनता के कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की पैरवी करने वाले विधायकों की बात भी नही सुनी जायेगी। जनता की सेवा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जायेगा।
सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी खानपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जाहिर किए। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में आमूल चूल परिवर्तन करना चाहते हैं। प्रदेश का विकास करने के लिए सर्वप्रथम उन्होंने मुख्य सचिव को बदला और एसएस संधू को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी। उनके बाद जिलों में नौकरशाहों का फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके पास अफसरों के सीमित विकल्प हैं। इनके बीच से जिम्मेदारी दी जानी है। इसके बावजूद भी वह जनता को पारदर्शी और अच्छी सरकार देंगे। जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए रोस्टर बनाया गया है। प्रत्येक जनपद में तहसील दिवस पर जनता की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिसमें जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। अब व्यूरोकैसी हावी नही होगी। सचिवालय में सुधार किया गया है। ऊपर से लेकर नीचे स्तर तक सुधार किया जा रहा है। पटवारी के कार्य को कानूनगो नही करेगा। कानूनगो के कार्य को तहसीलदार नही करेगा। तहसीलदार के कार्य एसडीएम तक नही पहंचने चाहिए। डीएम स्तर के कार्य सचिवालय नही पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अच्छा कार्य करेगा वही मेरे नजदीक होगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य कर रही है, वह भूतो ना भविष्यति हैं। उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। उत्तराखंड में जनता की सरकार है, जो सिर्फ जनता के कार्य को करेंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *