अचानक सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिलने, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार।  प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कनखल स्थित  जगदगुरू  आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। करीब 30 मिनट तक सीएम ने राजराजेश्वराश्रम से बातचीत की। इस दौरान सीएम ने ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की संत रविदास पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। उसके बाद सीएम अपनी कार में बैठकर हैलीपैड की ओर रवाना हो गये। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कराहट थी।
बताते चले कि जगदगुरूआश्रम प्रमुख संत राजराजेश्वराश्रम आरएसएस से जुड़े हैं। उनके आश्रम में संघ और भाजपा से जुड़े नेताओं का आगमन होता रहता है। लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने के बाद एकाएक उसका काफिला राजराजेश्वराश्रम पहुंचा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वामी राजराजेश्वरानंद से आशीर्वाद लिया और बातचीत की। इस बातचीत में भी मीडिया से दूरी बनाये रखी गई। जब स्वामी राजराजेश्वराश्रम से सीएम के आगमन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आश्रमों की परिक्रमा करना और संतों से मुलाकात करने को लेकर साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा चुनाव से पूर्व पूरे संत समाज को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये तैयार कर रही है। स्वामी राजराजेश्वराश्रम और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, नरेश शर्मा, विकास तिवारी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *