हरिद्वार से गायब होने लगा कोरोना का संक्रमण, मरीजों की संख्या हुई कम





नवीन चौहान

हरिद्वार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। लॉकडाउन का प्रभाव दिखाई देने लगा है। संक्रमण को फैलने से रोकने में प्रशासन ने सफलता पाई है। लेकिन सावधानी रखने की बेहद सख्त जरूरत है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन का पालन अनिवार्य तौर पर करना है। जिलाधिकारी सी रविशंकर की सूझबूझ से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। जिला प्रशासन की टीम पूरी संजीदगी के साथ कार्य कर रही है। कनटेंमेंट जोन को बढ़ाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक हरिद्वार जनपद में 20 मई 2021 को 419 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जबकि डीसीएच चिकित्सालयों में 175 कोरोना मरीज भर्ती हैं। डीसीएचसी चिकित्सालयों में 424 मरीज भर्ती हैं। विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 38 कोरोना मरीज भर्ती हैं। 5796 व्यक्ति आइसोलेशन में है। हरिद्वार में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6433 है।
कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 90 है। आइसोलेशन से अवमुक्त मरीजों की संख्या 321 है। विभिन्न कोविड-19 चिकित्सालय से 7 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं। जनपद से अब तक 1413056 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु लैब गए हुए हैं। जिनमें से 1392894 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1337248 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव 47734 पॉजिटिव तथा 20121 व्यक्ति की रिपोर्ट आने अपेक्षित है। 7916 व्यक्तियों का कॉविड आज जांच हेतु सैंपल लिए गए। वर्तमान समय में 47 एक्टिव कंटेंटमेंट जॉन है। जनपद में वर्तमान समय तक 16915 हेल्थ केयर वर्कर का कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। 42604 फ्रंटलाइन वर्कर 205479 व्यक्तियों जो 45 वर्ष से अधिक आयु के हैं। एवं 23899 व्यक्ति जो 18 से 44 वर्ष से अधिक आयु के हैं उनका टीकाकरण किया जा चुका है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *