dav school के पूनम सूरी का बच्चों को मंत्र स्वस्थ रहो, व्यस्त रहो और मस्त रहो, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। डीएवी मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली के प्रेसीडेंट पूनम सूरी पदम श्री अबार्डी ने कहा कि स्कूलों में आयोजित खेल प्रतियोगितायें बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक और व्यक्तित्व का विकास करती है। बच्चों में स्पोर्टसमैन स्प्रीट पैदा करती है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी वास्तविक जीवन में सफलता का मुकाम हासिल करते है। डीएवी के स्टूडेंट रांची के महेंद्र सिंह धोनी, रोहतक की साक्षी मलिक और चंडीगढ के कपिल देव ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। डीएवी स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के तमाम अवसर प्रदान किये जायेंगे। स्कूलों में खेलों की सभी व्यवस्थायें खिलाड़ियों के अनुकूल बनायी जा रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को जीवन में स्वस्थ रहो व्यस्त रहो और मस्त रहने का आशीर्वाद दिया और पदक हासिल करने की शुभकामनायें दी।IMG_20171221_115017
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में तीन दिवसीय बालिकाओं की नेशनल मीट का उद्घाटन डीएवी मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली के प्रेसीडेंट पूरम सूरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गायत्री मंत्र का पाठ कर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि देशभर के 23 राज्यों में 990 संस्थान और 20 लाख विद्यार्थी और 60 हजार शिक्षक व तमाम स्टॉफ का डीएवी परिवार है। वह डीएवी परिवार के सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनायें देते है और उनको सेल्यूट करते है। उन्होंने कहा कि खेल स्पोट्समैन स्प्रीट पैदा करता है। IMG_20171221_131232खिलाड़ी कभी जीवन में गलत काम नहीं करते है। डीएवी के 20 लाख विद्यार्थियों में बहुत खेल प्रतिभायें छिपी है। बस उन प्रतिभाओं को पहचान कर निखारने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो को कहा कि जिस तरह शिक्षा पर फोकस रखते है उतना ही फोकस खेलों के प्रति भी रखे। उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूलों को खेलों के लिये और अपगेड करेंगे। अच्छे से अच्छे कोच की नियुक्ति की जायेगी। बेशक दुनिया के किसी कोने से लाकर कोच की नियुक्ति देनी पड़े लेकिन डीएवी के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाये। IMG_20171221_131209 (1)उन्होंने अपने लक्ष्य का खुलासा करते हुये कहा कि 2020 में डीएवी के बच्चों को ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। भारत की एकमात्र संस्था डीएवी को एसडीएफआई से संबद्धता मिली है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना भी है कि डीएवी भारत को गोल्ड मैडल लाकर दे। उन्होंने साक्षी मलिक, कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देकर खिलाड़ियों में जोश भरने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता की बेहतर व्यवस्थाओं के लिये डीएवी स्कूल हरिद्वार के सभी स्टॉफ की सराहना की। उनको अपना आशीर्वाद दिया।IMG_20171221_110943
अच्छा पढ़ने वाले अच्छे खिलाड़ी
डीएवी मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली के चैयरमैन पूनम सूरी ने कहा कि अच्छे पढ़ने वाले विद्यार्थी अच्छे खिलाड़ी भी होते है। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यही मायने में जो बच्चा खेल का मतलब समझता है तो पढ़ाई में भी अच्छा होगा।क्योकि आगे बढ़ने और जीत हासिल करने का जज्बा खेल ही पैदा करते है। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि खेल आपकी फिटनेस को ठीक रखते है। मानसिक विकास करते है और व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करते है। खेलों को जीवन में जरूर अपनाईये। खेल स्पोट्समैन शिप पैदा करते है। खिलाड़ी सार्वजनिक जीवन में बेहतर इंसान होते है। सभी की मदद करते है। खिलाड़ियों में मानवता होती है। उन्होंने बच्चों को खेल के जीवन में आगे बढने का आशीर्वाद दिया।IMG_20171221_131507 (1)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *