किसने कहा शिवालिकनगर चुनाव जितना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। सिंचाई बाढ़ नियंत्रण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिवालिकनगर में भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए विरोधियों के बिस्तर गोल करवा दिए। नवोदय नगर वार्ड सं. 13 में भाजपा संगठन एवं सरकार के निर्णय की जानकारी देेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिवालिकनगर के चुनाव को जीतना संगठन की पहली प्राथमिकता में रखा है और शिवालिकनगर कोे राज्य की आदर्श नगरपालिका बनाने के लिए योजनाये भी तैयार कर ली हैं। नवगठित नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण नगरपालिका बताते हुए उन्होंने कहा कि सिडकुल, भेल तथा जिला मुख्यालय के निकटता वाली इस नगरपालिका को केन्द्र तथा राज्य सरकार की विकास सूची में सम्मिलित करवा दिया गया है। हरिद्वार के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया राज्य के पर्यटन विभाग ने भी इस नगरपालिका के लिए पर्यटन विकास के आधार पर नया माडल तैयार किया है। अतः भाजपा का बोर्ड बनना आवश्यक हो गया है। उन्होंने शिवालिकनगर की जनता को भाजपा के प्रति स्नेह बनाये रखने के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इस नगरपालिका के विकास को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए उन्हांेने अध्यक्ष पद के राजीव शर्मा तथा सभी सभासदों के साथ ही वार्ड सं. 13 से सिंहपाल सैनी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर को राज्य की आदर्श नगरपालिका बनाने के लिए नगर विकास मंत्री तथा राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है। इसीलिए शिवालिकनगर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में मन बना लिया है और राजीव शर्मा के जनसंपर्क अभियान में जिस प्रकार स्थानीय नागरिकों की भागीदारी बढ़ रही है उससे स्पष्ट हो रहा है कि शिवालिकनगर की जनता भाजपा की पक्षधर है किसी बागी-दागी या स्वार्थों की समर्थक नहीं है। जिन लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध ताल ठोंगी थी उनके समर्थकों द्वारा किनारा कर लेने से उनके हौंसले पस्त हो गए हैं तथा हताश होकर बोरिया बिस्तर समेटने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने जनसभा से पूर्व जनसंपर्क अभियान चलाकर युवा साथियों के साथ ही वरिष्ठ जन एवं व्यापारी बन्धुओं का बड़ी संख्या में आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार के नेतृत्व में शिवालिकनगर को मिलने वाले आदर्श नगरपालिका के स्वरुप की जानकारी देते हुए बताया कि शिवालिकनगर का अधिकांश क्षेत्र पहले से ही विकसित है और इसको व्यवस्थित करने का काम भाजपा का बोर्ड करेगा। नागरिकों से मिल रहे स्नेह के लिए नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवक आपके बीच का है और चौबीस घंटे आपकी सेवा के लिए सुलभ रहेगा। उन्होंने कई वार्डों में भाजपा के सभासद पद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से अपील की कि भाजपा के सभी सभासदों को अपना आशीर्वाद देकर अपना सशक्त बोर्ड बनाये। चुनाव प्रचार अभियान में उनके साथ देवकीनन्दन पुरोहित, सुनील शर्मा डिम्पी, साहिब सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, उज्ज्वल पंडित, धर्मेन्द्र विश्वनोई, नवीन भट्ट, संजीव भार्या, रीना तोमर, मन्नू रावत, मनमद भाटिया, सतीश चौहान, अमरदीप सिंह, रोबिन, अंकित श्रीवास्तव, राजेश वालियान, के.डी. शर्मा, गौरव, कमल, अमित त्यागी, विरेन्द्र बोरी, कैलाश भण्डारी तथा अनिल खण्डूरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *