Hyedrabad पुलिस के मजबूत इरादे और बुलंद हौसले के चलते रेप पीड़िता को मिला इंसाफ




नवीन चौहान
हैदराबाद रेप मर्डर कांड के मुख्य आरोपियों को आज तड़के हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। चारों आरोपियों ने पुलिस से बचकर भाग निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन मजबूत इरादों और बुलंद हौसला दिखाते हुए हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपियों मौत की गहरी नींद सुलाकर पीड़िता को इंसाफ दिया। पुलिस के इस कार्य की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है।


हैदराबाद की एक युवती को बहशी दरिदों ने रेप करने के बाद जिंदा जला दिया था। इस कृत्य से पूरे देश को शर्मसार किया। देश भर में आरोपियों को फांसी देने की मांग उठने लगी। हैदराबाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रेप मर्डर की घटना 27 नवंबर को घटित हुई थी। शुक्रवार सुबह हैदराबाद पुलिस चारों आरोपियों को लेकर रेप मर्डर वाले घटनास्थल पर लेकर गए थे। लेकिन वहां पर क्राइम सीन को दोहराने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और मौके से भागने की कोशिश की। हैदराबाद की मुस्तैद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चारों आरोपी गोली लगने से ढेर हो गए। जिसके चलते चारों आरोपियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी के मुताबिक सायबराबाद पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए घटना स्थल पर लेकर गई थी। पुलिस घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपियों को यहां लाकर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करना चाहती थी, इसी दौरान आरोपियों ने धुंध का फायदा उठाकर मौके से भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से हथियार छीेने और भागने लगे, इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलायी, जिसमें चारों आरोपी पुलिस की गोली से मौके पर ही ढेर हो गए। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए। यह मुठभेड़ उसी जगह हुई जहां फ्लाई ओवर के नीचे आरोपियों ने महिला चिकित्सक को जलाया था। हैदराबाद पुलिस की इस जबाबी कार्रवाई से पूरे देश में खुशी की लहर है। हरिद्वार की बात करें तो यहां पर महिलाओं ने हैदराबाद पुलिस के कार्य की सराहना की और खुशी जाहिर की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *