मासूम के शव के चलते मिला एक पत्रकार का शव








Listen to this article

नवीन चौहान
दो साल के मासूम बच्चे के शव के चलते दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार गुप्ता का शव बरामद हो पाया। पुलिस को एक मासूम बच्चे के शव का पथरी पावर हाउस के पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब बच्चे का शव निकाल रही थी तभी एक शव के अटके होने का भी पता चला। पुलिस ने जब दूसरा शव निकाला तो वह पत्रकार अनुज कुमार गुप्ता का था। ये उसी मासूम बच्चे का शव था जिसको उसी की नाबालिग सगी व चचेरी बहन से मिलकर गंगनहर में फेंका था।


दो नाबालिग बहनों ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम भाई को गंगनहर में फेंक दिया। दोनों बहनों का कहना है कि भाई बहुत परेशान करता था। जिसके कारण वह स्कूल तक नही जा पा रही थी। इसलिए उन्होंने भाई को लालपुल के पास गंगनहर में फेंक दिया।
28 नवंबर 2019 को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लोधा मंड़ी निवासी सोनू कुमार का डेढ़ साल का पुत्र सूरज कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मासूम सूरज के घर से अचानक गायब होने हड़कंप मच गया। बच्चे के परिजनों ने बहुत तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद पुलिस को बच्चे के अपहरण होने की सूचना दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
पुलिस को अहम जानकारी मिली कि बच्चे का अपहरण नही हुआ। पुलिस को पता चला कि बच्चे की बहनों ने ही उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में सूरज मर्डर केस का खुलासा किया। बताया कि 28 नवंबर को अपहर्त डेढ़ साल के सूरज कुमार की हत्या उसकी दोनों नाबालिग बहनों ने की थी।