कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों के मारपीट प्रकरण को भूलना चाहते हैं मेयर




हरिद्वार। नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों के साथ मारपीट के प्रकरण को एक दुर्घटना बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस प्रकरण को पूरी तरह भूलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद शांति के पक्षधर हैं। उस दिन भारी बारिश हुई थी शहर में जलभराव हो गया था। बरसात के पानी की निकासी के लिये अतिक्रमण हटाया गया था। किसी द्वेष भावना या पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अतिक्रमण हटाने का कार्य नहीं किया गया था। सतपाल महाराज जी हमारी पार्टी के सम्मानित मंत्री है और हम उनका पूरा आदर सम्मान करते हैं।
बतादें 9 अगस्त को हरिद्वार में भारी बरसात हुई थी। पूरा शहर में जलभराव हो गया था। चंद्राचार्य चौक के आसपास कई फुट पानी जमा हो गया था। इसी दौरान नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग अपने समर्थकों के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिये प्रेमनगर आश्रम के पास अतिक्रमण हटाने लगे थे। उन्होंने आश्रम का गेट और दीवार को गिरा दिया था। जिसके बाद प्रेम नगर आश्रम के सर्वेसर्वा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम से समर्थक सड़क पर आ गये। मेयर और महाराज के समर्थकों के बीच मारपीट, लाठी डंडे और पथराव हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। इस प्रकरण के मेयर मनोज गर्ग ने देहरादून और कई अस्पताल में अपना उपचार कराया। तमाम उपचारके बाद नगर निगम परिसर में पहुंचे मेयर मनोज गर्ग ने न्यूज 127 डॉट कॉम से बातचीत करते हुये दिल की बात को सांझा किया। उन्होंने कहा कि वह मन में कोई मैल नहीं रखते है। रात गई बात गई कि तर्ज पर ही इस प्रकरण को भी एक दुर्घटना मानकर भूलना चाहते है। अपना पूरा समय नगर निगम की जनता की भलाई में लगाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम और हरिद्वार की जनता के हित में काय करते रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *