डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार के चेयरमैन पूनम सूरी पद्मश्री के लिये नामित




हरिद्वार। भारत के विभिन्न राज्यों में एग्लो वैदिक शिक्षा पद्धति के तहत शिक्षा की अलख जगा रहे डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार के चेयरमैन और डीएवी प्रबंध कमेटी नई दिल्ली के प्रधान पूनम सूरी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये भारत सरकार की ओर से पद्म श्री सम्मान दिये जाने के लिये मनोनीत किया गया है। उनको नामित किये जाने पर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित और सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व स्कूली स्टाफ में खुशी की लहर है। स्कूली बच्चों का उत्साह भी चरम पर है। एग्लो वैदिक शिक्षा पद्वति के तहत डीएवी संस्थाओं के देशभर के विभिन्न राज्यों में करीब 850 स्कूल और पंजाब में एक विश्वविद्यालय संचालित किया जाता है। उत्तराखंड में भी आठ स्कूलों को बेहतर तरीके से संचालन हो रहा है।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन और डीएवी प्रबंध कमेटी नई दिल्ली के प्रधान पूनम सूरी प्रख्यात आर्य समाजी महात्मा आनंद स्वामी के पौत्र है। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी अटूट आस्था है। इसी के चलते पूनम सूरी ने आर्य समाज के नियमों का पालन करते हुये देशभर में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी रुचि को देखते हुये साल 1997 में पूनम सूरी को डीएवी प्रबंध कमेटी का सदस्य चुना गया। जिसके बाद उनको सचिव पद कर दायित्व दिया गया और साल 2012 में मैनेजिंग कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। इस पद पर आसीन होने के बाद पूनम सूरी ने शिक्षा के उन्नयन, शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण, विद्यालयों का रचनात्मक और अकादमिक आडिट कराया। पूनम सूरी ने प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चों का सर्वागीण विकास कर शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य कराने की दिशा में कदम बढ़ाये। उन्होंने बच्चों मे राष्ट्रभक्ति सराबोर करने के लिए पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, पानी बचाओ कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट बूंद और जीवन बचाओ कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर कार्यक्रमों का सफल आयोजन देशभर में कराया, इसके अतिरिक्त पूनम सूरी ने डीएवी के सभी स्कूलों में चरित्र निर्माण शिविरों को चलाने की मुहिम शुरू की। उन्होंने डीएवी संस्थाओं के सहयोग से देशभर में सामाजिक उत्थान, राष्ट्रीय उत्थान के लिये कार्य किये जा रहे हैं। समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, भष्ट्राचार और कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करने के लिये बेहतर कार्य चलाए जा रहे हैं। पूनम सूरी के मार्गदर्शन में हरिद्वार डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में वैदिक चेतना कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों को आर्य बनाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने बताया कि संस्था के प्रधान को पदम श्री सम्मान के लिये मनोनीत किया जाना स्कूली अध्यापकों, छात्रों व डीएवी परिवार के लिए गर्व और गौरव की बात है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *