यहां रामनवमी पर होता है रामलीला का मंचन




सहारनपुर। देशभर में श्रीरामलीला का मंचन अश्विन मास में विजय दशमी के अवसर पर अक्टूबर-नवंबर के माह में किया जाता है, लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि सहारनपुर जनपद के नकुड़ में श्रीरामलीला मा मंचन विजय दशमी पर नहीं किया जाता है। यहां पर श्रीरामलीला का मंचन नव संवत्सर यानि मार्च अप्रैल माह में पड़ने वाली श्रीराम नवमी के अवसर पर किया जाता है। इस अनोखी परंपरा के पीछे एक धार्मिक मान्यता छुपी हुई है।

कस्बा नकुड़ में श्रीरामलीला मंचन का अपना कई दशक पुराना इतिहास है। वर्तमान में श्रीरामलीला लीला का मंचन मोहल्ला महादेव स्थित श्रीरामलीला भवन में किया जा रहा है। बताया जाता है कि इससे पूर्व कई वर्षाें पहले यह मंचन श्रीरामलीला भवन के समीप नगर के प्राचीनतम और महाभारत के नकुल के नाम से स्थित सिद्धपीठ नकुलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में किया जाता था।

श्रीरामलीला मंचन के पीछे कुछ धार्मिक मान्यताएं छुपी हैं। बताया जाता है कि एक बार कई साल पहले नगर में महामारी फैल रही थी। इस महामारी के चलते नगर के बडेÞ बुजुर्गाें ने भूमिका खेड़ा पर जाकर मन्नत मांगी कि यदि महामारी रुक जाएगी तो श्रीराम जन्म के अवसर पर चैत्र मास में श्रीरामलीला का मंचन कराया जाएगा। मन्नत मांगने के बाद यह महामारी रुक गयी। तभी से आज तक नगर में श्रीरामलीला मंचन की यह परम्परा निरंतर चलती आ रही है।

यह भी बताया कि कई वर्षाें तक नगर में वर्ष में दो बार भी श्रीरामलीला मंचन की परम्परा रही है। चैत्र मास के साथ ही अश्विन मास में भी श्रीरामलीला का मंचन हुआ करता था। परंतु बाद में अश्विन मास में होने वाला मंचन किन्हीं कारणों से बंद हो गया था। परंतु चैत्र मास में होने वाला श्रीरामलीला मंचन का यह महोत्सव कई वर्षाें से निरंतर चलता आ रहा है। अपने आप में नगर की धार्मिक और संस्कृति धरोहर को समेटे नगर का यह महोत्सव अपने आप में अनूठा है। साथ ही नगर में आयोजित होने वाले सभी सामूहिक उत्सवों में यह सबसे बड़ा उत्सव है। इसकी प्रांसगिकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस उत्सव में नगरवासी आज भी बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि इस बार चार अप्रैल से श्रीरामलीला महोत्सव शुरु हो रहा है।

इस बारे में वर्तमान महोत्सव समिति के महामंत्री राजन शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह लगभग पिछले 15 वर्षाें से श्रीरामलीला मंचन से सक्रिय रूप से जुडेÞ हैं। उन्होंने बताया कि श्रीरामनवमी से यहां पर रामलीला का मंचन प्रारंभ होने जा रहा है। रामलीला मंचन की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *