नौ माह कोख में रखा और चंद सेकेंड में किया कत्ल,कलयुगी मां संगीता बलूनी का घिनौना कृत्य




नवीन चौहान
जिस बच्चे को नौ माह कोख में रखकर तमाम दर्द सहे। नवजात को दुनिया दिखाई। वह मां बाप को पहचान भी नही पाया। इससे पहले की परवरिश करने वाली मां के हाथों ने ही उसका बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। बेटे की हत्या करने का आरोपी मां संगीता बलूनी के चेहरे पर कोई दुख का भाव तक दिखाई नही दिया। खुद उसका सगा भाई मुकेश अपनी बहन के चेहरे के पीछे छिपे घिनौने कृत्य को पहचान नही पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो कई रहस्यों से परदा उठ रहा है।


हरिद्वार में एक दिल को दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को झकझोंर कर रख दिया है। एक सगी मां अपने मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संगीता बलूनी मलूरूप से ऋषिकेश के गुमानीवाला की रहने वाली है। पिता हलवाई का कार्य करते है। दो भाईयों की अकेली बहन संगीता बलूनी पढ़ाई लिखाई में बेहद होशियार रही है। संगीता ने एमए तक की शिक्षा ग्रहण की है। जबकि भाई मुकेश नटराज चौक ऋषिकेश में होटल में कार्य करता है। दूसरा भाई विकास फरीदाबार में नौकरी करता है। बहन का बेटे का अपहरण होने की सूचना पर मुकेश तत्काल हरिद्वार पहुंच गया। उसने बहन से बात भी की। लेकिन मुकेश अपनी बहन संगीता के दिमाग में चल रही इस बड़ी साजिश को समझ नही पाया। वह खुद हैरान है कि उसकी बहन से इस तरह का गंदा कार्य किया है। जिससे देश की तमाम महिलाओं को शर्मिंदा किया है।


पुरानी कहावत है कि मां डायन हो तो भी अपने पूत को नही खाती। लेकिन संगीता बलूनी ने इस कहावत को भी बदल कर रख दिया है। एक पढ़ी लिखी महिला जो की अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का ठीक तरीके से निवर्हन कर रही थी। एकाएक बच्चे की दूध पीने की जिदद से ही आहत हो गई। खुद उसके भाई भी बहन के कारनामे से दुखी है। भाई ने बताया कि अगर बहन परेशान थी तो बता देती। बच्चे की परवरिश हम खुद कर लेते है।


घटनाक्रम के मुताबिक हीरोमोटो कॉर्प कंपनी में कार्य करने वाले दीपक बलूनी का छह माह के बच्चे का अपहरण होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना खुद बच्चे की मां संगीता बलूनी ने दी। संगीता ने पुलिस को गुमराह किया और अंजान व्यक्ति के होने की जानकारी दी। जिसके बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मासूम अंश अपहरण केस का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता बनने का नाटक कर रही मां संगीता बलूनी ने ही खुद अपने बच्चे की हत्या करने के बाद उसको नहर में फेंक दिया। आरोपी संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे अंश से काफी परेशान हो गई थी। बार—बार दूध मांगने की जिदद करता था। उसकी शैतानियों से वह तंग आ गई थी। जिसके चलते उसने एक काले रंग के बैंग में रखकर उसको नहर में फेंक दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज में संगीता को काले रंग का बैंग ले जाने की फुटेज दिखाई तो वह पुलिस को गुमराह नही कर पाई। जिसके बाद संगीता बलूनी की घिनौती करतूत से परदा उठ गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *