हरिद्वार। राजौरी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का दोपहर को हरिद्वार स्थित खड़ाखड़ी शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक आईईडी डिफ्यूज कर रहे थे। इस दौरान ब्लास्ट में उनकी मौत हो गई। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का सोमवार दोपहर को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। बिष्ट इंजीनियरिंग विभाग में 55 जीआर में तैनात थे। मेजर चित्रेश के पिता एसएस बिष्ट उत्तराखंड पुलिस से रिटायर्ड हैं। मेजर बिष्ट का परिवार नहेरु कॉलोनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर में रहता है। चित्रेश बिष्ट ने 2010 में आईएमए (भारतीय सैन्य अकादमी) देहरादून से पास आउट हुए थे। शहीद चित्रेश की अंतिम यात्रा देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।