केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओमप्रकाश जमदग्नि को दिया आशीर्वाद




नवीन चौहान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के चुनाव मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि को आशीर्वाद दिया है तथा शुभकामनाएं दी। भाजपा के चाणक्य अमित शाह से आशीर्वाद मिलना किसी भी भाजपाई के लिए खुशी देने वाला पल हो सकता है। इसी के साथ हरिद्ववार की राजनीति में सक्रिय ओमप्रकाश जमदग्नि का कद भी बढ़ने की अटकले तेज हो गई है। संभावनायें जताई जा रही कि ओमप्रकाश जमदग्नि को पार्टी में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि हरिद्वार की राजनीति में खासे सक्रिय नेता माने जाते है। ओमप्रकाश जमदग्नि की व्यापार मंडलों में खासी पकड़ रखने के साथ ही संत समाज और समाज के सभी वर्गो में मधुर संबंध है। लेकिन भाजपा में उनकी सबसे ज्यादा नजदीकि हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से रही। करीब डेढ़ दशक से निशंक के चुनाव का प्रबंधन संभालते रहे ओमप्रकाश की कूटनीति के चलते निशंक को कामयाबी मिलती गई। निशंक राजनीति में आगे बढ़ते रहे। लेकिन साल 2019 का लोकसभा चुनाव हरिद्वार सीट पर बहुत कठिन माना जा रहा था। निशंक हरिद्वार की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से फिट नही बैठ पा रहे थे। लेकिन निशंक के चुनाव मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश ने वातावरण तैयार किया और निशंक के पक्ष में माहौल बना दिया। निशंक करीब ढाई लाख मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे तो उनको मोदी सरकार में मंत्रीमंडल में स्थान दिया गया। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्ररण निशंक के चुनाव मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि को भी मिला। शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र की सत्ता में भाजपा की एक बार फिर जोरदार तरीेके से वापिसी कराने वाले भाजपा के चाणक्य अमित शाह से ओमप्रकाश जमदग्नि का परिचय कराया और उनकी खूबियां बताई। जिसके बाद अमित शाह ने ओमप्रकाश जमदग्नि को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा के अमित शाह की शुभकामनाओं के सियासी मायने निकाले जाने लगे है। ओमप्रकाश के हरिद्वार की राजनीति में आगे बढ़ने का भी रास्ता साफ हो गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *