भाजपा रानीपुर मण्डल ने निकाली बाईक रैली




हरिद्वार। भाजपा रानीपुर मण्डल अध्यक्ष आलोक के नेतृत्व में पूर्व PM अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर जटवाड़ा पुल से बाईक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। मण्डल अध्यक्ष आलोक ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी युवाओं के लिये प्रेरणा श्रोत हैं उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को अनेकों योजनाओं से नवाजा। उनकी विकास की सोच देश को आगे बढ़ाने में सक्षम रही। उन्होंने पूर्व PM की दीर्घायु की कामना की और कहा कि युवाओं को उनके आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिये। ऐसे आदर्श पुरूषों के पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को आगे बढ़ाये। उन्होंने युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि पूर्व PM अटल बिहारी बाजपेयी युवाओं के लिये प्रेरणा के श्रोत हैं। युवा नेता वरूण वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व PM के कार्यकाल में अनेकों योजनायें देश को मिली। देश का चहुंमुखी विकास हुआ। शिक्षा महिलाओं के अध्किारों के लिए उनका नाम आज भी प्रसांगिक हैं। वरूण वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी केे रूप में भाजपा जानी जा रही है। युवा लगातार भाजपा की रीति नितियों से प्रभावित है। राहुल प्रताप ने कहा कि पूर्व PM अटल बिहारी बाजपेयी आज भी युवाओ के लिये प्रेरणा श्रोत का कार्य कर रहे है। उनकी दुरगामी सोच से युवा वर्ग काफी प्रभावित है। देश के विकास में उनकी भूमिका को आज भी सराहा जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली में सम्मिलित होकर जोरदार नारेबाजी कर नगर के मुख्य मार्गो से बाईक रैली निकालते हुए पूर्व PM केे जन्मदिवस को मनाया। इस अवसर पर राहुल प्रताप, आदित्य गिरि, अजय सचिन, पुनीत शर्मा, संदीप, सुभाष, लवली सिंह, सूरज, आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *