विज किड्स इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया




 हरिद्वार। एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में भारत में लोकतंत्र सफल है विषय को लेकर अन्तरविद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एंजिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने बताया कि लोकतंत्र की जानकारियां बच्चों को शिक्षा के माध्यम से ही देनी चाहिये। बच्चों में अच्छे संस्कार विद्यमान करने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी हैं। लोकतंत्र सफल विषयों को लेकर शिक्षित बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमताओं को दर्शाया। रश्मि चौहान ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में विज किड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम स्थान पर अभिनव शर्मा, एंजिल्स एकेडमी के तुषार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं सात्वंना पुरस्कार भी विज किड्स इंटरनेशनल स्कूल की नुपुर शर्मा को दिया गया। विज किड्स इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता से लौटे प्रतिभागी बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिनव शर्मा एवं नुपुर शर्मा को प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगणों द्वारा शुभकामनायें दी गई। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिये आशीर्वाद भी दिया।
इस दौरान विज किड्स स्कूल की प्रधानाचार्य निलाक्षी राज ने कहा कि लोकतंत्र सफल विषय को लेकर छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से भी बौद्धिक विकास होता है। साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विषय को लेकर बच्चों में जागरूकता रहनी चाहिये। अपने अधिकारों के प्रति हमें सजग रहने की आवश्यकता है। साथ ही कानून के दायरों को समझने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बौद्धिक क्षमताओं के अनुरूप कार्य करें। अपने मत के प्रयोग से आप अच्छी सरकारों का चयन कर सकते हैं। हमें अपने आस पास फैल रही विसंगतियों को भी पहचानना चाहिये वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के बौद्धिक विकास में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही अन्य विषयों पर भी छात्रों में जागरूकता पैदा होती है। हमें बच्चों में अच्छे संस्कार डालने चाहिये साथ लोकतंत्र जैसे विषयों को लेकर समय-समय पर चर्चायें होनी चाहिये। जिससे बच्चों की जिज्ञासायें बढ़ती है।
वाद-विवाद प्रतियोगिता से लौटे प्रतिभागियों का स्वागत करने वाले अध्यापकगणों में घनश्याम, रीना, मीनाक्षी, साक्षी, प्रियंका, निशा, पंकज, शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *