विनोद खन्ना 70 की उम्र में कह गए दुनिया को अलविदा




मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना का मुंबई के एक हॉस्पिटल में देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ही एक हॉस्पिटल से उनका इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में उनकी हालत देखकर उन्हें ब्लड कैंसर की शिकायत बताई गई थी।

विनोद खन्ना पंजाब में 4 बार गुरुदासपुर से सांसद रहे। उनकी आखिरी फिल्म ‘एक रानी ऐसी भी थी’। इससे पहले वह बादशाह शाहरुख़ के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे। बॉलीवुड में दयावान, कुर्बानी और अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले एक्टर विनोद खन्ना आज भले ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हों, लेकिन उनका वो रौबदार चेहरा और गठीला बदन शायद ही कोई भूल सकता है। अपने टाइम मे लोग उन्हें अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला स्टार कहते थे। बॉलीवुड में उन्होंने विलेन के तौर पर एंट्री की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘मन का मीत’ था। वैसे तो इस एक्टर का जन्म पेशावर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद वह इंडिया आ गए थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *