दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार




मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने दुल्हन पक्ष से दहेज की डिमांड कर डाली, जिसके बाद मंडप में ही हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे समेत पूरी बारात को दुल्हन के घरवालों ने बंधक बना लिया। दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। देर शाम तक मंडप में यह हंगामा चलता रहा। वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष के सभी लोगों को तब तक छोड़ने के लिए मना कर दिया, जब शादी में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस नहीं हो जाए।

किला परीक्षितगढ के पुट्ठी के रहने वाले नाजिम पुत्र सीनू का रिशता डेढ साल पहले इंचौली निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। बुधवार को खुशी-खुशी शादी की तैयारी चल रही थी। नाजिम की बारात इंचौली थाने के निकट ही प्रिंसिपल पैलेस में आई थी।
-बारात में खाना खाने के बाद जब दूल्हे को निकाह के पढ़वाने के लिए स्टेज पर ले जाया गया, तो उससे किसी ने पूछा कि दहेज में क्या वाहन मिला है?

-किसी ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज में देने के लिए पैशन प्रो बाइक खरीदी गई है।
-इस बात को सुनते ही दूल्हा नाराज हो गया और निकाह करने से इंकार करने लगा।
-इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को लगी, तो उनके होश उड़ गए।
-दुल्हन के पिता ने अपनी इज्जत की दुहाई भी दी, लेकिन वह नहीं माना।

-जब ये बात दुल्हन तक पहुंची, तो उसने भी निकाह से इनकार कर दिया।
-उसके बाद पिता ने भी लालची लोगों ने अपनी बेटी का निकाह करने से इनकार कर दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *