नवीन चौहान.
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। केजरीवाल पक्ष के वकील ने जेल में कुछ दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही, तीन किताब की मांग की है, रामायण, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बाय जर्नलिस्ट नीरज चौधरी, महाभारत। केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगी है।
- चंडी देवी मंदिर के पास मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझी, अवैध प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
- हरिद्वार में चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
- दारोगा पर रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल
- अखबार में लपेटकर दिया समोसा और पकोड़ा तो दुकानदार पर एफएसएसआई का पड़ेगा कोड़ा
- IPS निवेदिता कुकरेती को मिली आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी, प्रत्यूष सिंह को सचिव एचआरडीए की जिम्मेदारी




