मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर दी सौगात, ​किसानों को सम्मान




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 21वे राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को तीन लाख तक ब्याज मुक्त ऋण देने की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता को संपन्न बनाना सरकार का दायित्व है। इसी के साथ उन्होंने महिला सहायता समूह के कार्यो की सराहना की। वही शहीदों को नमन किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा प्रदेश 21वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 21 साल किसी राज्य के लिए कम नहीं होते। हमारे प्रदेश ने 21 सालों में काफी विकास किया है। उन्होंने कहा कि उनका यूपी सरकार का अनुभव है। यूपी से अलग होने के बाद अपने प्रदेश की तुलना करता हूं तो राज्य बनने के बाद हमारे विकास कार्यो की गति बेहद तेज हुई है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, नारियों के उत्थान की दिशा में काफी प्रगति हुई है। राज्य ने एक अच्छी गति पकड़ी। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में महिलाएं काफी अच्छा कार्य कर रही है। फिलहाल प्रदेश में 20 हजार महिला सहायता समूह,18 हजार ऐच्छिक समूह कार्यरत है। इन महिला सहायता समूह को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक ऋण दिया जा रहा था। जो बाद में ब्याज में भी छूट दे दी गई है। तीसरे वर्ष में जीरो प्रतिशत पर पांच लाख तक का ऋण दिया। तीन लाख तक का ऋण किसानों को ब्याज मुक्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा की मशरूम कारोबारी प्रेमा भंडारी की तारीफ की तथा आंदोलनकारियों को नमन किया भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। पुलिस की रैतिक परेड की प्रशंसा की और उत्तराखंड पुलिस बल के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत देहरादून मधु चौहान, पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी, एसएसपी!डीआईजी अरूण मोहन जोशी, व तमाम केबिनेट मंत्री, सचिव व प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *