कांग्रेसियों ने काली पटटी बांधकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का किया विरोध, पुलिस ने रोका





काजल राजपूत
कांग्रेसियों ने हाथों पर काली पटटी बांधकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ नही मिला। जबकि प्रदेश सरकार नारी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और खड़खड़ी पुलिस चौकी लेकर आ गए। जहां कुछ देर रखने के बाद सभी कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करने हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर आने से पूर्व देवपुरा चौक से एक रोड शो निकाला। इसी दौरान तमाम कांग्रेसी नेता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में ललतारौ पुल से नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शिव मूर्ति चौक पहुंचे तो वहां पुलिस ने बैरीकेटिंग लगाकर उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति शोषण और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिला और मुख्यमंत्री नारी सम्मान का ढोंग कर रहे हैं।
इस अवसर पर तुषार कपिल, शुभम जोशी, समर्थ अग्रवाल, अनिल कपूर, जितेंद्र सिंह, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम बर्मन, निखिल सौदाई, महबूब आलम, विकास, अभिषेक, अमित, लक्की महाजन, करण सिंह राना, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष इमरान अली, नईम मलिक, अहसान, मनव्वर, साहबान, अश्विनी, गुड्डू मलिक, आमिर खान, शाकिर, साजिद, दिलशाद मलिक, आरिफ मलिक, महबूब, नूर आलम, सोनू, वसीम, आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *