डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा का किया निरीक्षण




सोनी चौहान
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को रूपान्तरण के अन्तर्गत लिये गये प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा का निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय में जाकर वि​द्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और जहां पर कोई कमी है उस पर डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष जताता। और विद्यालय के लिए किए गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षाधिकारी को आपदा के अन्तर्गत किचन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये साथ ही विद्यालय के लिए नई दरी क्रय करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के लिए आवश्यक चीजो के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता की और अनेक प्रश्न पूछे। बच्चों ने उनके प्रश्नों के सही उत्तर दिये जिस पर जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी तारा सिंह आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *