पुल‍िस ने तोड़े दरवाजे तो कपल्स की लाश देख उड़े होश




मेरठ. बंद मकान में कपल्स की लाश म‍िलने से रव‍िवार की रात शहर में हड़कंप मच गया। बताया जाता है क‍ि बंद मकान से बदबू की सूचना पर म‍िलने पर पुल‍िस मौके पर पहुंची। जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो पत‍ि-पत्नी के शव एक ही बेड पर पड़ा हुआ था और बेड के चारों तरफ खून के छींटे पड़े थे। 5 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी…

– मोहल्ले के लोगों ने बताया, लक्खीपुरा निवासी सलीम की 5 महीने पहले भूरी नाम की लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों क‍िराए का मकान लेकर अपने पर‍िवार से अलग रहते थे।
– 2 जुलाई को ल‍िसाड़ी थानाक्षेत्र के फातिमा मस्जिद के निकट वसीम का मकान किराए पर लेकर यहां रहना शुरू किया था। कई दिन से मकान बंद था। सलीम और उसकी पत्नी को घर से बाहर निकलते नहीं देखा गया।
– रविवार को जब मकान के अंदर से बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मकान का दरवाजा तोड़कर पुल‍िस अंदर घुसी। अंदर का सीन देखकर उनके होश उड़ गए।
– अंदर कमरे में सलीम और उसकी पत्नी भूरी के शव एक ही पलंग पर पड़े थे। दोनों के शव बुरी तरह सड़ गए थे।

 

– लोगों को जब पता चला कि सलीम और उसकी पत्नी के कमरे में शव पड़े हैं तो हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
– सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
– सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि अभी तक दोनों की मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दोनों की मौत का सच सामने आएगा।
-दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *