झूठ की जिंदगी जीने वालों को दर्द और सच्चाई के रास्ते पर सकून





नवीन चौहान
दुनिया में कोई भी इंसान किसी दूसरे इंसान को धोखा नही देता है। इंसान सिर्फ अपने आप को धोखा देता है। क्योकि झूठ की जिंदगी में तकलीफ के अलावा कुछ नही होता। जबकि सच्चाई के रास्ते पर चलकर इंसान को सकून मिलता है। झूठे इंसान के दिल में चोर छिपा होता है। जो दुनिया की भीड़ में मुंह छिपाने को विवश करता है।
कहावत है कि आइना कभी झूठ नही बोलता। इंसान को आइने में अपना चेहरा साफ दिखाई देता है। अगर इंसान आइने के सामने खड़े होकर अपने आप को देखे तो सच्चाई सामने होती है। वह जिंदगी के जिस रास्ते पर चल रहा है। वह रास्ता सही है या गलत। लेकिन फिर भी इंसान आइने के सामने खड़े होकर खुद से झूठ बोलता है। उसको लगता है कि वह दुनिया को मूर्ख बना सकता है। अपने फायदे के लिए मतलब निकाल सकता है। मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है। मैं जो भी कर रहा हूं, इसमें मेरा फायदा हो रहा है।
लेकिन ऐसा नही होता। अपने फायदे और मतलब को पूरा करने के लिए उठाया गया कोई भी कदम कुछ दूरी पर जाने के बाद तकलीफ का कारण बनता है। कई बार तो जिंदगी भंवर में फंसकर रह जाती है। इंसान को समझ ही नही आता कि वह क्या कर रहा है। एक झूठ को छिपाने के लिए दूसरा और फिर झूठ पर झूठ बोलता जाता है। ऐसे इंसान की जिंदगी कुछ वक्त के बाद अवसाद में चली जाती है। जो कि आत्महत्या का कारण बनती है। झूठे इंसान अपने मतलब के लिए अपने पूरे परिवार को मुसीबत में फंसाकर चले जाते है।
इसीलिए इंसान को जिंदगी में जितना हो सके सच्चाई के करीब रहकर ही जिंदगी जीने की आदत डालनी चाहिए। सच्चाई के रास्ते पर कुछ तकलीफ आती है। अन्य लोगों की तरह सुविधाओं में कमी हो सकती है। लेकिन आत्मसम्मान और अंतर आत्मा की आवाज हमेशा बुलंद रहती है। ऐसे व्यक्ति आइने के सामने खड़े होकर खुद को गौरवांवित महसूस करते है।
इंसान भगवान को मानता है लेकिन उसके बताए मार्ग का अनुसरण करते से कतराता है। सच और झूठ के बीच के अंतर को समझकर भी समझना नही चाहता। पाप और पुण्य के बीच में इंसान अपने फायदे के लिए पाप के रास्ते चल ​निकलता है। यही जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत का कारण बनता है। जो इंसान कभी किसी को धोखा नही देता। उसकी जिंदगी में हमेशा सकून रहता है। जबकि स्वार्थी लोग अपनी जिंदगी में सदा दुखी रहते है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *