कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिये महिला विंग से संभाला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर




हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूटा हुआ है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तरह से बिखर गये है। बिखरे और बेजान पड़ी कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिये कांग्रेस की महिला विंग ने कमान संभाल ली है। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बनाया है। इसी के चलते तीन अगस्त को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा ओझा उत्तरी हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। वह महिलाओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार करेंगी तथा भाजपा को घेरने की नई रणनीति बनाकर देगी।
पूर्व राज्य मंत्री और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेसी कार्यकर्ताओें का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिये कांग्रेस की महिला विंग पूरी तरह से एकजुट है। इसी के चलते महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा हरिद्वार आ रही है। वह महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेगी। पार्टी की आगे की रणनीति का खुलासा कार्यकर्ताओं से करेंगी। महिला कार्यकर्ता इस बैठक को सफल बनाने के लिये पूरे मनोभाव से कार्य कर रहे है। किरण सिंह ने बताया कि भाजपा विकास का सब्जबाग दिखाकर जनता को धोखा दे रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में विकास के तमाम कार्य कराये। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सभी विकास कार्यो को ठप्प कर दिये है। महिला कांग्रेस एक बार फिर से जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *