PUSHKAR DHAMI पुष्कर सिंह धामी सरकार करा रही सरकारी जमीनों पर कब्जे: अशोक शर्मा





दीपक चौहान
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार सरकारी जमीनों पर कब्जे करा रही है। हरिद्वार नगर निगम के एमएनए निशंकुश होकर कार्य कर रहे है। मेयर अनीता शर्मा के फोन को एमएनए उठाना तक जरूरी नही समझते। आखिरकार अनिता शर्मा हरिद्वार की जनता की चुनी हुई मेयर है। वह सादगी और सरलता के साथ जनता के हितों के लिए नगर निगम की जमीनों को सुरक्षित बचाकर रखने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक है और जनता के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उक्त बात मेयर अनिता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
अशोक शर्मा मेयर अनिता शर्मा के प्रतिनिधि के तौर पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा सरकार की अराजकता और दबंगई के बारे में खुलकर बाते की।
उन्होंने कहा कि मेयर अनिता शर्मा ने नगर निगम की जमीन पर सीएनजी पैट्रोल पंप लगाने की भूमि पर किराए के लिए शासन को पत्र दिया। ताकि नगर निगम के राजस्व में बढ़ोत्त​री हो और जनहित के कार्यो को पूरा कराया जा सके। लेकिन धामी सरकार ने नगर निगम की जमीन को निशुल्क आवंटित करने की अनुमति दे दी। वही उत्तरी हरिद्वार में प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने पांच बीघा जमीन को कब्जाने का मामला है। उन्होंने कहा कि एमएनए ने नियमों को ताक पर रखकर एक नगर निगम का भवन एक स्वयं सहायता समूह को चलाने वाली महिला को दे दिया। जिसको बड़ी मुश्किल से खाली कराया गया और चाबी निगम कार्यालय में जमा करा दी गई है। इसके अलावा भल्ला कॉलेज में साइकिल स्टैंड की भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास किया गया।
इन तमाम प्रकरणों में एमएनए की भूमिका संदेहजनक है। वह मेयर साहिबा का फोन तक उठाना जरूरी नही समझते। मेयर पति अशोक शर्मा यहां तक भी नही रूके। उन्होंने कहा कि अगर मेयर की ईमानदारी से तकलीफ है तो हमसे इस्तीफा देने को कह दो। हम इस्तीफा दे देंगे। जब पत्रकारों ने अशोक शर्मा से पूछा कि मेयर इन बातों को रखने खुद मीडिया के सामने क्यो नही आई। तो अशोक शर्मा ने उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *