हरिद्वार व्यापार मंडल में फूट, कुछ नाराज तो कुछ संगठन से दूर, कुंभ से पूर्व पदाधिकारी बोले भर लो माल होंगा खूब कारोबार





नवीन चौहान
कुंभ महापर्व 2021 में हरिद्वार व्यापार मंडल में पूरी तरह से फूट पड़ चुकी है। व्यापार मंडल के कुछ सदस्य नाराज है तो कुछ संगठन से दूरी बना चुके है। व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान करना अब युवा व्यापारियों को रास नही आ रहा है। युवाओं ने युवा व्यापार मंडल का गठन करने की तैयारी कर ली है। आने वाले दिनों में हरिद्वार में एक युवा व्यापार मंडल देखने को मिलेगा जो सिर्फ और सिर्फ व्यापारी हितों की बात करेंगा। व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेगा।


कुंभ महापर्व 2021 की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों से पूर्व मेला प्रशासन की ओर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से उनकी राय ली गई। पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। यहां तक तो सबकुछ ठीक रहा। लेकिन जब कुंभ पर्व के शाही स्नान की आई तो हरिद्वार के व्यापारियों की अनदेखी हुई। व्यापारियों को अपने की प्रतिष्ठान पर जाने के लिए मेला पुलिस से गिडगिड़ाना पड़ा। उनके मेला पास भी दरकिनार कर दिए गए। लेकिन हद तो तब हो गई जब हरकी पैड़ी मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया। कुंभ से जुड़ी उनकी उम्मीद धराशाही हो गई। करीब एक साल से कोरोना संक्रमण की मार से जूझ रहा हरिद्वार का व्यापारियों की आंखों से आंसू छलकने लगे। हरिद्वार के दुकानदारों की बौनी तक नही हुई। व्यापारियों का आक्रोष और दिल का दर्द दूसरे शाही स्नान के बाद बाहर आ गया। व्या​पारियों की नाराजगी को देखते हुए मेला आईजी संजय गुंज्याल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके उनको समझाने और सहयोग करने की योजना बनाई। लेकिन व्यपारियों ने इस वार्ता में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मनाने के लिए दो आईपीएस अफसर मणिकांत मिश्रा और नवनीत भुल्लर पहुंचे। युवा व्यापारी इन अफसरों से मुलाकात को लेकर अपने ही पदाधिकारियों पर नाराज हो गए। जिसके बाद व्यापार मंडल से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया। संयुक्त महामंत्री शहर व्यापार मंडल राहुल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना इस्तीफा दिया। उसके कुछ घंटों बाद महामाया व्यापार मंडल रेलवे रोड़ के अध्यक्ष और महामंत्री ने भी अपना इस्तीफे पदाधिकारियों को सौंपने शुरू कर दिए। चंद मिनटों बाद शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी ने शहर व्यापार मंडल के ग्रुप में अपने द्वारा लिखित एक पोस्ट भेजकर अपने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इस्तीफों का दौर जारी है। जिला और शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी कमियोंं को छिपाने का प्रयास कर रहे है। जबकि हरिद्वार के व्यापारियों का कहना है कि संगठन की आड़ में पदाधिकारी उच्चाधिकारियों ने अपने संबंध प्रगाढ़ करते है। जबकि व्यापारी हितों की अनदेखी की जाती है। वही दूसरी ओर कुंभ महापर्व से पूर्व व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी ने ग्रुप में पोस्ट की थी पुलिस अधिकारियों से बात की गई है इस कुंभ में खूब कारोबार होगा। प्रतिष्ठान में जितना हो सके माल भर लो। अब इस पोस्ट पर सभी हंस रहे है और चुस्कियां ले रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *