नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे के दौरान गोपेश्वर पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द हो गया है। हालांकि वह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से वह उत्तरकाशी पहुंचे।
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित मांडो और कनरानी गांव का मुआयना करेंगे। यहां बादल फटने की घटना हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिलाधिकारियों से कह चुके हैं कि तहसील और जिला स्तर की समस्याएं शासन में आई तो इसके लिए संबंधित जिले का अधिकारी जवाबदेह होगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि तहसील की समस्या तहसील स्तर पर और जिले की जिला स्तर पर निपटनी चाहिए। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गोपेश्वर दौरा रद्द, जानिए क्या रही वजह



