S R Medicity Multi Speciality विदेशों में सफल आप्रेशन करने के बाद अब हरिद्वार के एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में सेवाएं देंगे डॉ पंकज पंवार




एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में आर्थोस्कोपी, स्पोर्ट इंर्जरी, ज्वाइंट रिपेल्समेंट के लिए डॉ पंकज पंवार
काजल राजपूत
हरिद्वार के मरीजों को अब आर्थो की समस्या के लिए भटकने की जरूरत नही है। दिल्ली और देहरादून से भी बेहतर सस्ता और अच्छा इलाज हरिद्वार जगजीतपुर स्थित एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में मिलने की सुविधा है। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में कई दशक से अपनी सेवाएं दे रहे डॉ पंकज पंवार अब आपको प्रत्येक बुधवार से शनिवार तक एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में मिलेंगे। आर्थो संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या में आप विद्धान चिकित्सक डॉ पंकज पंवार से परामर्श कर सकते है।
एसआर मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जगजीतपुर अपनी सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है। अनुभवी चिकित्सों की टीम को हॉस्पिटल में लगातार जोड़कर मरीजों को बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत है। हॉस्पिटल की टीम में डॉ पंकज पंवार शामिल हुए है।
डॉ पंकज पंवार भारत में ही नही अपित विदेशों में कई सफल आप्रेशन कर चुके है। उनकी ख्याति विदेशों तक फैली है।
डॉ पंकज पंवार को’आर्थराइटिस’ की समस्या होने पर मरीजों को इस बीमारी से निजात दिलाने में महा​रथ हासिल है। जोड़ों के दर्द और संबंधित समस्याओं को संकेत कर सकता है।
डॉ पंक​ज पंवार ने बताया कि बढ़ती आयु के साथ आर्थराइटिस की समस्या होने लगती है। आर्थराइटिस जोड़ों की एक सामान्य समस्या है। जिसमें जोड़ों की गठिया हो जाती है, जिससे जोड़ों की स्थिरता, चलने में दर्द और तनाव आता है। यह विभिन्न कारणों से हो सकती है जैसे कि ज्वाइंट के जोड़ों का उच्च उपयोग, जीवनशैली, जीनेटिक तत्व आदि। उन्होंने बताया कि आर्थराइटिस के समाधान के लिए कई तरह के उपाय हो सकते हैं। दवाइयों से जोड़ों के दर्द को कम करने और संदेह दूर करने में मदद मिल सकती हैं। नियमित व्यायाम और योग भी जोड़ों को सुचारु रूप से काम करने में मदद कर सकते हैं। और दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं। विटामिन युक्त भोजन आर्थराइटिस को कंट्रोल करने में सहायता प्रदान करता है।
फिजियोथेरेपी और चिकित्सा थैरेपी भी जोड़ों की स्थिति में सुधार लाने में मदद कर सकती हैं।
लेकिन देखा गया है कि मरीज आर्थराइटिस को गंभीरता से नही लेते है। ऐसे में उनको जोड़ों में दर्द की शिकायत पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। आर्थराइटिस के गंभीर मामलों में चिकित्सा उपचार या सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। कुछ नई तकनीकों और उपचारों जैसे कि इंजेक्शन, थेरेप्यूटिक इंजेक्शन, और बायोलॉजिकल उपचार भी आर्थराइटिस का इलाज करने में सहायक हैं।
उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, इसलिए सबसे अच्छा उपाय उनके डॉक्टर के साथ संवाद करके पता किया जा सकता है। चिकित्सक मरीज को देखने के बाद ही सही और अनुकूल उपाय बता सकते हैं। जो उनकी स्थिति के लिए सबसे अच्छा हो। जोड़ों की सर्जरी की जा सकती हैं। इसमें जोड़ों के बदलाव, जोड़ों की संरचना में सुधार, जोड़ों के संकोचन या दर्द के समाधान के लिए सर्जिकल इंगियों का उपयोग शामिल हो सकता है। इसके अलावा चोटों जैसे कि घुटने, कंधे, जंग आदि में हुई चोटों का संबंधित जोड़ों को ठीक करने की ​सुविधा है।
एसआर मेडिसिटी के चैयरमेन डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि डॉ पंकज पंवार का आर्थो में खास अनुभव है। यही कारण है कि भारत के अलावा विदेशों में उनकी लोक​प्रियता है। ​अब उनकी सेवाएं हॉस्पिटल में शुरू हो चुकी है। हरिद्वार के मरीजों को अच्छा इलाज देने के लिए एसआर मेडिसिटी संकल्पबद्ध है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *