निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 334 में से 329 सीटों पर कब्जा




नवीन चौहान.
त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में एक तरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां पार्टी ने 334 में से 329 सीटों पर फतह हासिल की है।

त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ‘त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं।’

अगरतला नगर निगम के 51 में से 51 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। अगरतला सहित कई नगर निगम में विपक्ष का खाता तक नहीं खुल पाया।

त्रिपुरा में बीजेपी की भारी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यहां भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच मुकाबला था। स्थानीय निकाय चुनाव में जनता ने बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *