हरिद्वार। यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार का हरिद्वार से गहरा नाता है। राजीव कुमार का जन्म हरिद्वार के ही कनखल में हुआ था। उनकी मौसी वीणा शास्त्री ने उनके बचपन के किस्से कहानियों को न्यूज 127. के साथ साझा किया।
कनखल में सती कुंड के पास रहने वाली वीणा शास्त्री ने बताया की राजीव का जन्म उनके यहां ही हुआ था। तब उनकी बहन सरोज सिंह यही रहती थी। बचपन से ही राजीव शांत स्वभाव और मृदुभाषी थे। शुरू में वह डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनकी मां सरोज सिंह की एक सहेली ने उन्हें मना कर दिया कि बेटे को डॉक्टर मत बनाओं, डाक्टर की कोई लाइफ नहीं होती। जिस पर उनकी मां ने उसे डॉक्टर बनाने की बात छोड़ दी। अधिकतर स्कूली पढ़ायी सरकारी स्कूल में पूरी करने वाले राजीव कुमार ने ग्रेजुएशन के बाद आईएएस की तैयारी की और वर्ष 1981 में सफलता पायी। मौसी वीणा शास्त्री का कहना है कि इससे पहले करीब छह महीने राजीव ने बैंक की नौकरी। राजीव के भाई विकास कुमार बैंक में जीएम है। पिता बिजेंद्र सिंह पीडब्लूडी में थे। बाद में उन्हें ब्रिज कारपोरेशन में तैनाती दी गई। हरिद्वार का तारों वाला पुल यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार के पिता द्वारा ही बनवाया गया है। गंगोत्री का पुल भी उनके मार्गदर्शन में ही बनकर तैयार हुआ। मौसी ने बताया कि राजीव कुमार को पहाड़ों से बेहद लगाव है, इसलिए वह अक्सर यहां उत्तराखंड में घूमने आते हैं।
स्टोरी- नवीन चौहान