नवीन चौहान.
महात्मा हंसराज जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा एवं डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति के द्वारा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में 22 अप्रैल 2023 को महात्मा हंसराज दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
देश के अलग अलग कोने से आए गणमान्य लोग
इस अवसर पर केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से आए 900 से अधिक डीएवी शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल डायरेक्टर तथा डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें परम श्रद्धेय आर्य रत्न पूनम सूरी जी तथा श्रीमती सूरी जी यजमान के पद पर आसीन रहे।
दीप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत
असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ डीएवी हरिद्वार डीएवी देहरादून तथा बी एम डीएवी हरिद्वार के अध्यापक अध्यापिका ने ‘चमका जहान में तू बनकर अटल सितारा’ भजन प्रस्तुत किया। समस्त जनसमूह ने डीएवी गान डीएवी जय-जय के सुर में सुर मिलाए।
पुष्प गुच्छ और शाल देकर किया स्वागत
परम श्रद्धेय आर्य रत्न पूनम सूरी जी तथा सभी गणमान्य लोगों का पुष्प तथा शाल देकर स्वागत किया गया। डॉ पूनम सूरी जी ने हे प्रभु दुर्गुण मेरे हर लीजिए भजन के माध्यम से ईश्वर से दुर्गुणों को दूर कर शुभ गुण देने की प्रार्थना की। परम श्रद्धेय डॉ पूनम सूरी जी ने दस सन्यासियों तथा 10 प्रबुद्ध जनों का अभिनंदन किया तथा समस्त जनसमूह को संबोधित किया। परम श्रद्धेय डॉ पूनम सूरी जी ने आर्य जगत और आर्य हेरिटेज पुस्तक का विमोचन विमोचन भी किया।
पूनम सूरी जी के कर कमलों से दो को मिला विशिष्ट सम्मान
प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा एवं विनय आर्य महासचिव दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा को प्रधान पूनम सूरी जी के कर कमलों द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। एम एल शेखरी /शेखड़ी उपप्रधान डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति को प्रधान पूनम सूरी जी के द्वारा आजीवन उपलब्धि सम्मान/जीवनकाल उपलब्धि सम्मान से अलंकृत किया गया।
डीएवी संस्था का सामाजिक कार्यों में भी योगदान
शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ डीएवी संस्था सामाजिक पुनरुत्थान के कार्यों में भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देती रही है, डीएवी विद्यालय के प्रमुख/प्रधानाध्यापकों की इन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 4 प्रधानाध्यापकों को अभिनंदित किया गया। डीएवी में इन कार्यों की परंपरा अविरल प्रवाहित है डीएवी संस्थाएं सामाजिक कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है।
स्वामी विवेकानंछ सरस्वती ने दिये आशीर्वचन
स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी कुलाधिपति गुरुकुल प्रभात आश्रम ने अपने आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महात्मा हंसराज जी के जीवन चरित्र को उभरता तात्कालिक परिस्थितियों के बीच देशभक्ति की भावना के साथ-साथ एक सुदृढ़समाज तथा सुदृढ़ संकल्प व समर्पण भाव की नींव रखता कार्यक्रम डांस बैले प्रस्तुत किया गया। जिसमें डीएवी हरिद्वार, डीएवी देहरादून व बीएम डीएवी, हरिद्वार के 1000 विद्यार्थियों ने मंच पर एक साथ उत्साहपूर्वक नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें महात्मा हंसराज जी के जीवन संघर्ष, सामाजिक सेवा, देशभक्ति और स्वामी दयानंद जी के सपनों को साकार करने के लिए महात्मा हंसराज जी के समर्पण को प्रस्तुत किया।
6 मंचों पर एक साथ प्रदर्शित हुआ नृत्य और नाटक
नृत्य और नाट्य का ऐसा सुंदर सामंजस्य छ: मंचों पर एकसाथ प्रदर्शित किया गया। हरिद्वारवासियों के लिए महात्मा हंसराज समर्पण दिवस के भव्य आयोजन को देखने का यह पहला सुनहरा अवसर था।कार्यक्रम की भव्यता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। सभी प्रतिष्ठित अतिथियों और अभिभावकों ने रात्रिभोज का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की।