एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह बोले लापरवाही बर्दाश्त नही, अवैध निर्माण पर कर्मचारियों पर गाज





नवीन चौहान
एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने प्राधिकरण के कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नही होगी। अवैध निर्माण होने पर प्राधिकरण के कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। एचआरडीए की टीम लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद विभागीय रिपोर्ट देगी। जिस भी स्थान पर अवैध निर्माण होता हुआ पाया गया तो वहां के संबंधित अ​धिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
हरिद्वार जनपद में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण होने की शिकायत एचआरडीए को मिलती है। लेकिन एचआरडीए के कर्मचारियों जनता की इन शिकायतों को गंभीरता से नही लेते। जिसके चलते अवैध निर्माण करने वाले लोगों के हौसले बुलंद होते है। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की इसी लचर कार्यशैली का फायदा कॉलोनाइजरों ने जमकर उठाया। उन्होंने हरिद्वार के सिडकुल, कनखल, जमालपुर, बहादराबाद और रूड़की के आसपास तमाम अवैध कॉलोनियों को विकसित किया। इन अवैध कॉलोनियों में निर्माण होने के दौरान आंखों को पूरी तरह से बंद रखा।
लेकिन युवा आईएएस अंशुल सिंह के एचआरडीए के उपाध्यक्ष बनने के बाद से इन तमाम अवैध कॉलोनियों पर शिंकजा कसने का कार्य तेजी से हो रहा है। सभी अवैध कॉलोनियों को चिंहित कर नोटिस भेजने का कार्य गतिमान है। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह एचआरडीए की लचर कार्यशैली को बदलने के लिए तमाम प्रयास कर रहे है। विभागीय निरीक्षण करने के साथ ही प्राधिकरण के कर्मचारियों को लगातार चेतावनी दे रहे है। अंशुल सिंह की गिनती एक तेज तर्रार और ईमानदार आईएएस अफसर के रूप में की जाती है। इसी के चलते उपाध्यक्ष अंशुल सिंह एचआरडीए की भ्रष्ट छवि को साफ बनाने और जनता का विश्वास जीतने की कवायद में जुटे है। बीते कुछ दिनों में एचआरडीए जनता के विश्वास को जीतने में कामयाब हुआ। कई रसूकदारों के अवैध निर्माण को सील किया गया तथा नोटिस जारी हुए है। अंशुल सिंह का कहना है कि अवैध निर्माण होने की दशा में प्राधिकरण के कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। उपाध्यक्ष के इस अंदाज से प्राधिकरण के कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *