कृषि कानूनों से मंडी पर नहीं होगा कोई प्रभाव, किसानों को भ्रमित कर कांग्रेस: डॉ निशंक, देखे वीडियो





नवीन चौहान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली के साथ देश में किसानों के आंदोलन को कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों की सोची समझी चाल बताते हुए किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी है और फसलों का उचित दाम देने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि नए कानून से न तो मंडी समाप्त हो रही है और न ही एमएसपी।
मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने ​भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की उपज का डेढ़ गुणा ज्यादा भाव दे रही है। मोदी का संकल्प है कि अन्नदाता की आमदनी को दो गुणा करने का है। कांग्रेस की सरकारों ने 2009—14 तक किसानों के हितों पर कुठाराघात किया हैं अब मोदी सरकार ने कई फसलों पर एक हजार गुणा तक भाव दिए है। मोदी किसानों के हितैषी है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये कृषि कानूनों को शामिल किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र—2014 में शामिल करने के बाद अब किसानों को गुमराह करने में लगे हुए है। कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं को ये कानून पढ़ना चाहिए। किसानों की हितैषी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ ताकत के साथ खड़ी है। पहली बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, फसलों की बीमा हो, तमाम योजनाएं है। जिस तरीके से किसों के साथ मोदी खड़े है यह सभी किसान जानते हैं, लेकिन कुछ लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कृषि कानून लागू हो गए हैं, न तो एमएसपी समाप्त की है और न ही मंडी समाप्त की गई है। यह प्रावधान किया है कि मंडी से ज्यादा कही पर उचित दाम मिलते है तो अपनी उपज को बेच सकता है। घर बैठकर डिजीटल तरीके से उपज को किसी भी प्रदेश में बेच सकता है। उन्होंने कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, मनोज गौतम, लव शर्मा, जिला मंत्री आशु चौधरी आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *