देह व्यापार का भंडाफोड, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो पीड़िता महिलाएं बरामद




नवीन चौहान.
पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक महिला और पुरूष को गिरफ्तार कर उनके पास से देह व्यापार के लिए लायी जा रही दो महिलाओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने उस कार को भी अपने कब्जे में ले लिया जिससे देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों के पास से आपत्ति जनक सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में AHTU देहरादून टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.03 .2022 की शाम को मुखबिर की सूचना पर झील पुल के पास चेकिंग के दौरान अनैतिक व्यापार के अपराध में संलिप्त गिरोह के सदस्य एक महिला व एक पुरुष को स्विफ्ट कार सहित अनैतिक व्यापार हेतु पीड़ित महिलाओं को ले जाते हुए किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्त गणों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अभियुक्त गण के चंगुल से अन्य राज्य दिल्ली की 02 पीड़ितों को छुड़ाया गया। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पीड़ित महिलाओं द्वारा पूछताछ में बताया कि अभियुक्तगण उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। दिल्ली व अन्य जगह से लाकर वाहनों से अलग-अलग जगह ले जाते हैं। आज हमें यह लोग सेलाकुई से देहरादून ले जा रहे थे पीड़ित महिलाएं मूल रूप हरियाणा व मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली राज्य में निवास कर रही हैं।

अभियुक्त सचिन कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई वर्ष से अनैतिक व्यापार के कार्य में लिप्त है पूर्व में वह गुड़गांव में रहकर अभियुक्ता के साथ देह व्यापार का धंधा करता था। उसके बाद वह देहरादून आ गया और अभी अभिषेक नाम के व्यक्ति के साथ अन्य राज्य से लड़कियों की सप्लाई कर उनसे देह व्यापार का कार्य करवाते है। यह लोग व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली व देश के अन्य राज्यों में अलग-अलग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से गिरोह चलाते हैं व व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम उन्हें होटलों में ठहराते हैं। ग्राहकों की इच्छा अनुसार अलग-अलग जगह छोड़ते हैं आज भी यह पीड़ित महिलाओं को लेकर को क्लिमेंट टाउन झील के पास से होते हुए ग्राहकों के पास जा रहे थे की पुलिस द्वारा इनको पकड़ लिया गया।

अभियुक्त सचिन कुमार व महिला के मोबाइल की जांच करने पर पाया की इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नाम से एस्कॉर्ट सर्विस आदि ग्रुप बनाए गए हैं इस पर अभियुक्त सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *