आरएसएस ने मनाया विजयदशमी पर्व, बोले अशोक बेरी, सीमाओं से आगे बढ़कर ही हो सकता है सशक्त समाज का निर्माण




नवीन चौहान.
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर द्वारा विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। भल्ला कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी रहे।

अपने संबोधन में अशोक बेरी ने कहा कि विजयदशमी का कार्यक्रम महज एक असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक ही नहीं बल्कि कई प्रकार के संदेश देने वाला महापर्व है। विजयदशमी से पूर्व 9 दिनों तक मां भगवती की आराधना के उपरांत होने वाला विजयदशमी उत्सव शौर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संघ स्थापना के समय से ही विजयदशमी पर्व को प्रेरणा के रूप में मार्गदर्शक माना है। उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए सीमाओं का उल्लंघन करना आवश्यक है। हमें अपनी सीमाओं से बढ़कर सोचना होगा।

उन्होंने कहा कि संघ आज पूरे विश्व में अपनी शाखाओं व स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज का जागरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु कहलाने वह विश्व गुरु बनाए रखने के लिए भारतीय मूल्य परंपराओं के साथ ही धर्म संस्कृति सनातन परंपराओं से युक्त व्यक्तियों का निर्माण आवश्यक है। सर्व गुण संपन्न समाज ही विश्व में भारत को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अमृतानन्द महाराज ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण में संघ की महत्व पूर्ण भूमिका है। संघ की शाखाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्ति का मानसिक शारीरिक विकास होता है।

इस मौके पर संघ के जिला संचालक रोहिताश कुँवर व नगर संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, क्षेत्र बौद्विक प्रमुख सुशील कुमार, जिला प्रचारक अमित कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, शारीरिक प्रमुख संजय कुमार, बौद्धिक प्रमुख दीपक भारती, नगर प्रचारक रमेश मुखर्जी, नगर कार्यवाह गुरमीत सिंह, सह नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग, शारीरिक प्रमुख भूपेंद्र रावत, अभिषेक जमदग्नि, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, बौद्धिक प्रमुख डॉ रतनलाल, सम्पर्क प्रमुख अमित शर्मा, सह व्यवस्था प्रमुख प्रवीण शर्मा आदि मुख्य थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *