पतंजलि में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा व भाई-दूज का त्योहार




नवीन चौहान.
गोवर्धन पूजा व भाई-दूज के पावन त्यौहार के अवसर पर पतंजलि के कर्मयोगी भाई-बहनों व ब्रह्मचारी संन्यासी व साध्वियों को उदबोधन करते हुए योगऋषि स्वामी रामदेव ने कहा भाई-बहनों का पवित्र त्यौहार हमारी पारिवारिक पवित्रता के साथ सामाजिक उच्चता को भी दर्शाता है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि आज परिवारों में विघटन व कटुता का जो वातावरण बन रहा है, उसे केवल सनातन परम्पराओं के पालन व हमारे त्यौहारों से शुद्ध रुप से जुड़कर ही रोका जा सकता है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी ने बताया कि गाय के दूध् से मनुष्य मात्र का जीवन स्वस्थ व पुष्ट होता है इसलिए गायों की रक्षा का संकल्प मनुष्य मात्र को लेना चाहिए।

हिन्दू शास्त्रों की यह बात सभी धर्मावलम्बियों के लिए समान रुप से स्वीकार होगा, तब देश का भला होगा। गायों की रक्षा से हम गायों के ऊपर एहसान नहीं करते अपितु हम अपने जीवन की रक्षा व जैविक कृषि द्वारा रोगमुक्त समाज के निर्माण के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है।

पतंजलि योगपीठ द्वारा भी विषमुक्त कृषि, नैसर्गिंक कृषि, प्राकृतिक खेती के लिए अनेक प्रयोग किये जा रहे हैं, जिससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हो रही है अपितु लोगों को भी शुद्ध अन्न, फल व सब्जियाँ मिल रही हैं। गौ आधरित कृषि से न केवल देश समृद्धशाली बनेगा अपितु निरोग व स्वस्थ भी होगा। इसके लिए पतंजलि भारतीय नस्लों की गायों को लेकर गहन अनुसंधान व उनके संरक्षण के लिए अनेक कार्यों का सम्पादन भी कर रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *