डॉ. जयपाल सिंह को सौंपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान




हरिद्वार। भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर मनोज गर्ग ने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. जयपाल सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कई वर्षो से पार्टी की रीति नितियों को प्रचारित प्रसारित करने में अपना सहयोग प्रदान करते चले आ रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है वह पूर्ण रूप से जिलाध्यक्ष के रूप से अपनी सेवायें पार्टी को प्रदान करेगें। उन्होंने उन्हें शुभकामनायें दी। आशुतोष शर्मा ने कहा कि चुनावी दंगल के दौरान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है इससे साफ तौर पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिलेगी। क्योंकि डॉ. जयपाल सिंह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ रखते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी पदों से नवाज रही है। जिलाध्यक्ष की कमान सौंपने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाया जायेगा। चुनाव में उत्साह के साथ पार्टी को जिताने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा। निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश भर में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केन्द्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू नहीं कराया। अनिल अरोड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष कमान सौंपी है। वह अपनी कार्यकुशलता से चुनाव में अच्छा तालमेल कार्यकर्ताओं से बैठाकर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलायेगें। संगठित होकर भाजपा को मजबूती प्रदान करें। प्रदेश सरकार की कुनीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाये। युवा जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगें। इस अवसर पर फूल मालायें पहनाकर स्वागत करने वालों में देवकी नंदन पुरोहित, रश्मि चौहान, शिखर पालीवाल, योगराज, अश्वनी पाल, रोहित साहू, अनिल मिश्रा, आशुतोष शर्मा, राजेन्द्र चौहान, विनोद मिश्रा, मनोज गौतम आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *