बाइक सवार बदमाशों ने किसान को गोलियों से भूना




मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव रजापुर में शनिवार सुबह तीन बाइक सवार हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे तमंचे लहराते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बताया गया कि मनोज पर ढाई साल पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। जानकारी के अनुसार मनोज सुबह गांव के मंदिर में गया था। उसी समय उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मनोज को उसके परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए मेरठ लेकर पहुंचे , लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी देहात ने भी मौके का निरीक्षण किया। परिजनों का कहना है कि पहले दर्ज केस में आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे थे। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। दिन निकलते हुइ इस घटना से दहशत है। पुलिस ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *